Wednesday, August 19, 2009

मेरा सपना

blogging की इस दुनिया में मैं बिल्कुल नयी हूँ और चाहती हूँ की आप सबका साथ मिले। जब से होश संभाला और कुछ करने का सोचा तो यही ख़्याल आया की अपने गाँव को आदर्श गाँव बनाऊ लेकिन माता पिता का सपना कुछ और था । वे चाहते थे बेटी नाम करे एक अच्छी नौकरी करे । माँ बाप का सपना पूरा किया अच्छी नौकरी भी मिल गयी लेकिन दस साल की नौकरी के बाद अब ये लगता है कि माँ बाप के सपना तो पूरा हो गया लेकिन मेरे सपने का क्या ? टीवी की नौकरी ने ख़ुद से फैसले लेने की क्षमता को कम कर दिया है । आप सबकी सलाह चाहती हूँ क्या और कैसे करु ? मेरा गाँव एक बाढ़ प्रभावित इलाका है । नेपाल के बांधों से निकला पानी तबाही ले आता है। मुख्य फसल धान चौपट हो जाती है। गेंहूँ की बुआई में भी देर हो जाती है और फसल उतनी अच्छी नही होती जैसे होनी चाहिए । जोत छोटे होने की वजह से भी दिक्कतें हैं । सरकारी मशीनरी न के बराबर कम करती है । आप ही बातें शुरुआत कहाँ से करु और कैसे.